घुटने में दर्द होता है तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 08:45

घुटनों के दर्द से बचने के उपाय (How to Prevent Knee Pain)

भारी सामान उठाने से बचें
घुटनों पर अनुचित दबाव न डालें
अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखें
घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें
पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचने के लिए अपना वजन नियंत्रित रखें


घुटनों के दर्द का घरेलू उपाय
घुटनों में सूजन और दर्द को घरेलू नुस्खों की सहायता से ठीक किया जा सकता है। घरेलू उपायों का असर धीरे-धीरे होता है इसलिए अगर मरीज इन उपायों को संतुलित मात्रा में लंबे समय तक इस्तेमाल करता है तो दर्द से काफी आराम मिल सकता है। 
खान पान से घुटनों के दर्द का उपचार
खान पान से घुटनों के दर्द से कुछ राहत पाया जा सकता है। निम्नलिखित उपाय उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं : 

1. हल्दी का दूध
हल्दी का दूध घुटनों के दर्द की दवा के तौर पर बेहतरीन काम कर सकता है। दूध में कैल्शियम और हल्दी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी - इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसकी वजह से यह दर्द को कम करने में मदद करता है। 
विधि:
एक बर्तन में एक कप दूध लेकर उसे उबालने के लिए रख दें और उसमें आधा छोटा चम्मच अदरक डाल दें।
अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें।
इन सब को कम से कम ८-१० मिनट तक के लिए उबलने दें।‌ 
इस सारे मिश्रण को छानकर फिर इसे पी लें। 
2. सेब का सिरका
सेब का सिरका एक अच्छा घुटनों के दर्द का इलाज साबित हो सकता है। इसके अंदर सूजनरोधी और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो घुटने के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर हो सकते हैं।
विधि:
२ कप गर्म पानी लेकर उसमें २ चम्मच ही सेब का सिरका डाल दें। 
अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे दिनभर थोड़ा-थोड़ा करते हुए पी लें। 
3. अदरक
घुटनों में सूजन और दर्द से छुटकारा पाने में अदरक भी काफी कारगर हो सकती है। इसलिए ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस और घुटने के दर्द से निपटने में इसका प्रयोग किया जा सकता है। अदरक में दर्दनिवारक, सूजनरोधी और कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। इससे जोड़ों में हो रहे दर्द और सूजन से आराम मिलता है।   
विधि:
एक कप पानी लेकर उसे उबलने के लिए रख दें और उसमें लगभग ५० ग्राम अदरक डाल दें।
धीमी आंच पर तकरीबन १० मिनट तक के लिए उबाल लें।
अब इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिला लें और पी लें। इसमें स्वाद के लिए थोड़ी सी मात्रा में शहद भी डाला जा सकता है। 
4. मेथी दाना 
मेथी दाना घुटनों के दर्द को दूर करने में काफी मददगार हो सकता है। मेथी दाना बढ़ती हुई उम्र और बुजुर्गों के लिए बहुत ही बेहतरीन घरेलू उपाय माना जा सकता है क्योंकि इसके अंदर सूजनरोधी और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। 
विधि:
एक चम्मच मेथी दाना लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें और पानी में भिगो दें। 
इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और सुबह इसका पानी निकाल दें।
अब भीगे हुए मेथी दाने को खा लें। 
इसके अलावा मेथी दाने का पेस्ट बनाकर भी घुटनों पर लगाने से राहत मिलती है। 
5. सरसों का तेल
सरसों का तेल घुटनों के दर्द का एक देसी तरीका है जो कि दर्द निवारक हो सकता है।सरसों के तेल में ओमेगा ३ और ओमेगा ६ फैटी एसिड पाए जाते हैं जो घुटनों में हुए सूजन को कम करते हैं। इस तेल से जब घुटनों पर मालिश की जाती है तो उससे सूजन में राहत मिलने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी फायदा पहुंच सकता है। 
विधि:
लगभग २-३ चम्मच सरसों का तेल ले और उसे गरम कर लें। 
इसे और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें एक लहसुन की कली डाल दें। 
इस तेल को तब तक गर्म करें जब तक की लहसुन काला ना हो जाए। 
जब तेल ठंडा हो जाए तो इससे घुटनों पर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। 
नियमित रूप से सरसों के तेल को अगर इस तरह से प्रयोग किया जाए तो घुटनों के दर्द और सूजन में काफी आराम पहुंच सकता है। 
6. सेंधा नमक 
घुटने में सूजन और दर्द का निवारण करने के लिए सेंधा नमक बहुत कारगर हो सकता है। ‌इसके अंदर मैग्नीशियम और सल्फेट पाया जाता है जो घुटने के दर्द और सूजन का इलाज करने में सहायक हो सकते हैं। खासतौर से मैग्नीशियम घुटनों की सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। ‌
​​​​​​​विधि:
लगभग १/२ सेंधा नमक लेकर उसे गर्म पानी में मिला लें। आधा बाल्टी पानी भरें।
अब मग से पानी लेते हुए अपने घुटनों पर पानी डालें। 
7. अजवाइन
अजवाइन को एक जड़ी बूटी के तौर पर देखा जाता है और यह असरदार घुटने दर्द का घरेलू उपाय है। इसके अंदर कई गुणकारी पदार्थ मौजूद होते हैं। अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक यानी कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो घुटनों की ऐंठन और दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसमें जो एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं वो घुटनों में सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। 
​​​​​​​विधि:
एक कप गर्म पानी लेकर उसमें एक छोटी चम्मच अजवाइन डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें। 
अब इस मिश्रण को पी लें और हर दिन कम से कम दो या तीन बार इसका सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info